Skip to main content
← Back to stories

पहाड़ी क्षेत्रो में पोषण वाटिका तैयार कर पोषण एवं अनीमिया पर सफलता

admin 26 Jan 2023 Nudge and Behavioral Economics

पहाड़ी क्षेत्रो में पोषण वाटिका तैयार कर पोषण एवं अनीमिया पर सफलता
Share

रुरल एजुकेशन एंड डेवलपमेंट सोसायटी

ग्रामीण विकास व कृषि कार्य के साथ जल ग्रहण कार्य करके किसानों की आय में वृद्धि कर रही है। बच्चों एवं महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य में वर्ष 2005 से निरन्तर कार्य कर रही है। जशपुर जिले के पहाड़ी क्षेत्र में निवासरत जनजाति समाज के बच्चों में कुपोषण और महिलाओं के एनिमीक की समस्या को देखते हुए उनके बाड़ी में पोषण वाटिका तैयार कराकर अधिक से अधिक मात्रा में हरी सब्जी एवं फल का उपयोग कराया गया एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया, साथ ही शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याण योजनाओं को जोड़ा गया है। हमारी संस्था द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह को मतस्य पालन और मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण देकर उनसे खेती करायी जा रही है, जो उनके खुद के आहार के साथ-साथ आय प्राप्त करने में मददगार साबित हो रहा है।

हमारी सफलता की कहानी है की आज महिलाएं पोषण के प्रति जागरूक हुई हैं,पोषण वाटिका से तैयार सब्जियों को खुद के इस्तेमाल के साथ-साथ विक्रय कर आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर रही हैं।