Skip to main content
← Back to stories

6 दिवसीय ट्रेनिंग : एसबीसी वॉलंटियर ट्रेनिंग प्रोग्राम में सम्मिलित हुए रविशंकर विश्विद्यालय के छात्र

SBC_2023 07 Mar 2024 Volunteerism

6 दिवसीय ट्रेनिंग : एसबीसी वॉलंटियर ट्रेनिंग प्रोग्राम में  सम्मिलित हुए रविशंकर विश्विद्यालय के छात्र
Share

- वोलंटियर लीडरशिप ट्रेनिंग में कुल 23 छात्र - छात्रा हुए पंजीकृत 

- बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए क्रांतिरथ पेपर के संपादक नारायण भूषणिया

- रविवि की मनोविज्ञान की एओडी डॉ प्रभावती शुक्ला रही मौजूद 

रायपुर । अलायन्स फॉर बिहेवियर चेंज, सर्वहितम और रविशंकर शुक्ला यूनिवर्सिटी के अंतर्गत 6 दिवसीय वॉलंटियर ट्रेनिंग प्रोग्राम अलायन्स के कार्यालय में प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षक नेहरू युवा केन्द्र के असिस्टेंट डायरेक्टर और जिला प्रोग्राम ऑफिसर अर्पित तिवारी ने छात्रों को " Current Challenges of SDG's & Role of NGO/Individual Social Worker पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने SDG के 16 और 17 पर विशेष ध्यान देकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।   इस दौरान उन्होंने व्यवहार से जुड़े  विषय पर भी काम करने पर बल दिया। 


दो सत्रों में विभाजित इस कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि क्रांतिरथ पेपर के राष्ट्रीय संपादक नारायण भूषणिया ने अपने संबोधन में कहा कि स्वयंसेवा का कार्य दैवीय कार्य है।  मौके पर मौजूद रविवि की मनोविज्ञान की एओडी डॉ प्रभावती शुक्ला ने कहा छात्रों से कहा कि यह न सिर्फ आपके लिए बल्कि देश के विकास में योगदान देने के लिए उत्प्रेरक कार्यशाला है। 

अलायन्स के स्टेट नोडल ने सभी अतिथियों का साहित्य और Rose Stick से स्वागत किया तथा छात्रों को कुल 6 दिनों के इस प्रशिक्षण के संभावित लाभ को बताया। इस पूरे कार्यक्रम को प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव ज्ञान्शु मिश्रा और दामिनी चंद्रवंशी ने अंतिम रूप दिया।  

इस कार्यशाला में कुल 23 प्रतिभागी सहित शिवानी कुमारी, अजय वर्मा ने व्यवस्था में भाग लिया और शामिल हुए ।