Skip to main content
Raipur, Chhattisgarh info@chhttisgarhabc.org +91 90984 98822
← Back to stories

मेगा वालंटियर रजिस्ट्रेशन और क्षमता वर्धन कार्यक्रम "स्वयंसेवकों को युवोदय कोंडानार चैंप्स के जरिए सशक्त बनाने की पहल"*

priyanka 23 Jan 2024 Volunteerism

मेगा वालंटियर रजिस्ट्रेशन और क्षमता वर्धन कार्यक्रम "स्वयंसेवकों को युवोदय कोंडानार चैंप्स के जरिए सशक्त बनाने की पहल"*
Share

कोंडागांव जिले में आयोजित मेगा वालंटियर रजिस्ट्रेशन और क्षमता वर्धन कार्यक्रम, जिला कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में, जिले के युवाओं को समृद्धि और ज्ञान के साथ आगे बढ़ने का मंच प्रदान किया । यह कार्यक्रम जिले के चार ब्लॉकों से आए नए स्वयंसेवकों को एक साथ लाने का एक महत्त्वपूर्ण प्रयास था ।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए स्वयंसेवकों को जिले के विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और युवोदय कोंडानार चैंप्स के माध्यम से जिले में जागरूकता फैलाने के लिए प्रोत्साहित करना था ।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी स्वयंसेवकों को अपनी योजनाओं और कार्यों के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ उनके साथ सहयोग के बारे में भी चर्चा की।

स्वास्थ्य विभाग के झम्मन लाल वर्मा जी ने अनीमिया, कुपोषण, स्वच्छता, टीकाकरण, सिकल सेल, और आयुष्मान कार्ड जैसे महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की, जो जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के लिए आवश्यक हैं।

कृषि विभाग के शेषमणी पाण्डे जी ने कृषि विकास के क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया, जो किसानों के लिए लाभकारी हैं।

पशुधन विभाग के डॉक्टर एस के नाग जी ने पशु चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी जानकारी साझा की, जिससे पशुपालकों को नई योजनाओं का लाभ मिल सके।

शिक्षा विभाग के वेणु गोपाल जी ने शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी, जो शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए हैं।

जनसंपर्क विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे और स्वयंसेवकों को सार्वजनिक सेवाओं तक पहुंचाने हेतु जानकारी दी।

इन विभिन्न विषयों पर चर्चा के माध्यम से स्वयंसेवकों ने विभिन्न योजनाओं को समझा और समुदाय और गांवों में इनको लागू करने हेतु प्रेरीत हुए ।


*इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवकों को सहायता मिलेगी ताकि वे अपने क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं और कार्यों को सफलतापूर्वक लागू कर सकें।*