Skip to main content
Raipur, Chhattisgarh info@chhttisgarhabc.org +91 90984 98822
← Back to stories

युवोदय दुर्ग दूत ने विद्यालय में सिखाएं हैंड वाश के तकनीक

SBC_2023 17 Oct 2023 Volunteerism

युवोदय दुर्ग दूत ने विद्यालय में सिखाएं हैंड वाश के तकनीक
Share

दुर्ग, 15 अक्टूबर 2023। दुर्ग के दूत (युवोदय) के समन्वय से भारत स्काउट एवं गाइड्स, विवेकानंद युवा मंडल करंजा-भिलाई के सहयोग से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजा-भिलाई में बाल विद्यार्थियों को हैंड वाश के तकनीक सिखाए गए। 

दुर्ग के दूत द्वारा बच्चो को शौच के बाद, खाना खाने से पहले, खाने के बाद, गंदी चीज़े छुने के बाद, खेल से लौटकर आने के बाद हाथ को अच्छे तरीके से धोने और इसको रोजाना प्रैक्टिस में लाने की बात कही गई। स्वयंसेवकों ने हाथ साफ के स्टेप की सभी बारीकियों को बताया । इस दौरान बच्चे इतने उत्साहित थें कि वे स्वयं इस तकनीक को अपने अभिभावकों और समुदायों में सीखाने की बात कहने लगे। 

उक्त सभी गतिविधियां ग्लोबल हैंडवाशिंग डे के उपलक्ष्य में किया गया। 

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन, दर्जनों दुर्ग के दूत स्वयंसेवक  सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित थें।  

क्या है ग्लोबल हैंडवाशिंग डे 

ग्लोबल हैंडवाशिंग डे का मुख्य उद्देश्य हैंड वॉशिंग से संबंधित नियमों को व्यवहार में लाना और इसको नियमित रूप से जीवन शैली में उतारना है। अध्ययन बताते है कि ज्यादातर लोग हाथ धोते समय सामान्य गलतियां करते है,जिसके कारण उनका हाथ सही तरीके से साफ नहीं होता है । इसकी वजह यह है कि इसके बारे में लोगो को सही जानकारी नहीं होती है। डॉक्टर्स बताते है कि अगर आप सही तरीके से हाथ धोएं तो हजारों तरह के रोगों और इन्फेक्शन से खुद को बचा सकते हैं। मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च बताती है कि ज्यादातर लोग हाथ धोते समय पर्याप्त जल्दबाजी में रहते है जिसके कारण कीटाणु पूरी तरह से मरते नहीं है। सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल के अनुसार आपको अपने हाथों पर साबुन या हैंडवाश लगाने के बाद कम से कम 20 सेकंड तक झाग से हाथो को रगड़ना चाहिए तभी आपके हाथों के कीटाणु अच्छी तरह से साफ होंगे।