Skip to main content
Raipur, Chhattisgarh info@chhttisgarhabc.org +91 90984 98822
← Back to stories

माहवारी स्वच्छता पर पुरुष वर्ग का हाथ बढ़ा, अलायंस मेंबर ने किया कार्यक्रम

admin 13 Feb 2023 Social change and Community Champions

माहवारी स्वच्छता पर पुरुष वर्ग का हाथ बढ़ा, अलायंस मेंबर ने किया कार्यक्रम
Share

माहवारी स्वच्छता पर पुरुष वर्ग का हाथ बढ़ा, अलायंस मेंबर ने किया कार्यक्रम

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

सूरजपुर।  सरगुजा संभाग में माहवारी स्वच्छता पर पुरुष वर्ग का हाथ बढ़ता जा रहा है।  अलायंस मेंबर युवा साथी फाउंडेशन एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केतका के संयुक्त तत्वधान में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन हाई स्कूल केतका में किया गया, जिसमें नौवीं से 12वीं कक्षा की छात्राओं को  माहवारी संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। 

संस्था सचिव रजनीश कुमार गर्ग द्वारा मासिक धर्म के विशेष अभियान चलाया गया। छात्राओं को नैपकीन भी दिए गए।  अलायंस के जोन प्रमुख मंगल पांडेय ने कहा कि इस क्षेत्र में सरगुजा पूरे छत्तीसगढ़ का नेतृत्व करेगा। सरगुजा के अलायंस के एनजीओ चैप्टर  के सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं दी हैं।