Skip to main content
Raipur, Chhattisgarh info@chhttisgarhabc.org +91 90984 98822
← Back to stories

"आओ ! चुप्पी तोड़े, खुल कर बात करे" में माहवारी पर हुई बात

admin 13 Feb 2023 Social change and Community Champions

"आओ ! चुप्पी तोड़े, खुल कर बात करे" में माहवारी पर हुई बात
Share

"आओ ! चुप्पी तोड़े, खुल कर बात करे" में माहवारी पर हुई बात

  •  बाल संरक्षण अधिकार पर दी गई जानकारी

    धमतरी, 12 नवंबर 2022 । जिले में स्थित अनुसूचित जनजाति छात्रावास में  "आओ ! चुप्पी तोड़े, खुल कर बात करे"  के मंत्र के साथ बालिका छात्राओं को माहवारी संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई।  जिला कलेक्टर के दिशा निर्देश पर मगरलोड ब्लॉक में स्थित कुल तीन अनुसूचित जनजाति छात्रावास के कुल 182 बालिका छात्राओं को महावारी स्वच्छता प्रबंधन की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई । इस दौरान उन्हें  महावारी क्या है, इसमें स्वच्छता क्यों आवश्यक है तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों पर विशेष रूप से चर्चा की गई ।

    जिला आदिवासी विकास उपसंचालक रेशमा खान  के द्वारा प्रत्येक ब्लॉक के सभी बालिका छात्रावास के बच्चो को जनजागरुकता अभियान के माध्यम से सेनेटरी पैड वितरण किये जाने की बात रखी । यूनिसेफ डीएमसी नुपुर पाण्डेय ने कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य एवं संबंधित विषयो की जानकारी दी । इस अवसर पर रोको अऊ टोको स्वयं सेवकों द्वारा बच्चो को माहवारी संबंधित फिल्म दिखाई गई । जिला महिला बाल विकास अधिकारी जगरानी इक्का के द्वारा गुड टच बेड टच , बाल अधिकार पर विशेष रूप से चर्चा किया गया ।

    आयोजन में उक्त अधिकारियों के अलावा पंडित सुन्दर लाल शर्मा परपोत्र डॉ ए सी शर्मा एवं रोको अऊ टोको के स्वयं सेवक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे