Skip to main content
Raipur, Chhattisgarh info@chhttisgarhabc.org +91 90984 98822
← Back to stories

यूनिसेफ और घासीदास यूनिवर्सिटी द्वारा बिहेवियर क्लब और लैब का हुआ उद्घाटन

admin 10 Feb 2023 Institutional Transformation and Innovation

यूनिसेफ और घासीदास यूनिवर्सिटी द्वारा बिहेवियर क्लब और लैब का हुआ उद्घाटन
Share

यूनिसेफ और घासीदास यूनिवर्सिटी द्वारा बिहेवियर क्लब और लैब का हुआ उद्घाटन

- यूनिसेफ एसबीसी के राष्ट्र प्रमुख सिद्धार्थ श्रेष्ठ ने छात्रों से ली जानकारी

- गुरु घासीदास सेंट्रल विश्वविद्यालय भारत का पहला सेंट्रल विश्वविद्यालय बना, जहां स्थापित हुआ बिहेवियर क्लब

बिलासपुर। बिलासपुर के गुरु घासीदास सेंट्रल विश्वविद्यालय के बी विंग में बनाए गए बिहेवियर लैब का उदघाटन किया गया । इसके साथ ही गुरु घासीदास सेंट्रल विश्वविद्यालय भारत का पहला सेंट्रल विश्वविद्यालय बना, जहां  बिहेवियर क्लब स्थापित हुआ।

इस लैब का उदघाटन यूनिसेफ़ एस बी सी के राष्ट्र प्रमुख सिद्धार्थ श्रेष्ठ, कुलपति डॉ आलोक चक्रवाल, कुल सचिव डॉ मनोज श्रीवास्तव, यूनिसेफ, दिल्ली के एसबीसी स्पेशलिस्ट संजय सिंह और छत्तीसगढ़ यूनिसेफ के एसबीसी स्पेशलिस्ट अभिषेक सिंह ने संयुक्त रूप से उदघाटन बोर्ड का अनावरण करके तथा लैब के मुख्य द्वार पर लगे रेशमी फीते को काटकर किया ।

इस क्लब के लिए चयनित क्लब चैंपियन का परिचय अलायन्स फॉर बिहेवियर चेंज के स्टेट नोडल मनीष सिंह ने दिया। यहाँ क्लब में स्टूडेंट द्वारा  बनाए गए ग्राफिटी वाल को जुही कुमारी और राहुल तिवारी ने उसके सभी अवयवों की जानकारी दी। इस ग्राफिटी वाल को बनाने वाली पूरी टीम का परिचय बिलासपुर जोन के यूथ समन्वयक श्रेयश अवस्थी ने दी। इस वाल के संदेश को विस्तार से यूनिसेफ कंसल्टेंट चंदन कुमार ने बताया। 

वही इस लैब के अचिवमेंट वाल में हुए बेहतर कार्य के बारे में एबीसी यूथ समन्वयक तूपेन्द्र साहू और प्रकाश चंद्र ने बताया । यहाँ रुरल टेक्नालजी डिपार्टमेंट के स्टूडेंट ने  “मशरूप ब्रीक्स” निर्माण के बारे में जानकारी दी ।

तत्पश्चात लर्निंग वाल को लीड कर रहे डीएमसी रेहाना तबस्सुम और शशांक शर्मा ने एसबीसी से जुड़े कार्यक्रम की  जानकारी दी । यहाँ बापी न उवाट नामक कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी यूनिसेफ़ छत्तीसगढ़ एसबी सी स्पेशलिस्ट अभिषेक सिंह ने दी।बिहेवियर क्लब के संचालन के लिए यूनिसेफ की तरफ से क्लब के लिए पीको प्रोजेक्टर, जूक बॉक्स, और 5 मेगाफोन दिया गया।  यहाँ अतिथियों का स्वागत क्लब मेम्बर लीना कुमारी और जुही कुमारी ने तिलक लगाकर तथा बिहेवियर क्लब कन्वेनर वी एस राठोर तथा डॉ प्रतिभा मिश्रा संयुक्त रूप से मेडिसिनल प्लांट और खुशबूदार पुष्प गुच्छ से किया ।   

तत्पश्चात रजत सभागार में छात्रों की हजारों की संख्या में बिहेवियर क्लब का उद्घाटन क्लब के लोगों के अनावरण करके किया गया, जिसके मुख्य अतिथि बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार रहे। उन्होंने इस क्लब को ब्लॉक स्तर तक पहुंचाने की वकालत की। उपस्थित सभी अधिकारियों ने छात्रों को संबोधित किया।

इस मौके पर उक्त अधिकारियों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटी प्रोफेसर और छात्र छात्रा मौजूद थें।