1. Home
  2. Stories
  3. सपने की उड़ान: अनिश की कहानी
Social change and Community Champions 2 min read

सपने की उड़ान: अनिश की कहानी

दंतेवाड़ा शहर से कुछ किलोमीटर दूर, कुम्हाररास गाँव में रहने वाला अनिश एक गरीब परिवार का होनहार लड़का है। उसके पिता जी सड़क किनारे सब्जी बेचते हैं, और माता जी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ह...

सपने की उड़ान: अनिश की कहानी

दंतेवाड़ा शहर से कुछ किलोमीटर दूर, कुम्हाररास गाँव में रहने वाला अनिश एक गरीब परिवार का होनहार लड़का है। उसके पिता जी सड़क किनारे सब्जी बेचते हैं, और माता जी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। अनिश ने वर्ष 2023 में बारहवी कक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया है। उसकी रूचि बचपन से ही एरोनॉटिक विज्ञान में रही है, और उसने कई उत्कृष्ट मॉडल बनाए हैं, जैसे कि चंद्रयान, रोबोट इंजन, हेलीकॉप्टर, और समुद्री जहाज। उसका सपना है एरोनॉटिक इंजीनियर बनना और दंतेवाड़ा जिले के बच्चों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनना, जो गरीबी के बावजूद बहुत खास हैं।

विनोद साहू, जिला समन्वयक, किशोर सशक्तिकरण कार्यक्रम, ने अनिश के मॉडल्स को देखकर मिला। उनके मॉडल्स में हेलीकॉप्टर और रोबोट इंजन का मोडल शामिल था। बातचीत के दौरान, अनिश ने अपनी रूचियों, अपने सपनों और अपनी गरीबी के बारे में खुलकर बताया। विनोद साहू ने उसे समर्थन दिया और जल्दी ही कलेक्टर से मिलने का आयोजन किया।

कलेक्टर सर ने भी अनिश के मॉडल्स की सराहना की और उनकी कहानी सुनी। उन्होंने अनिश को एरोनॉटिक इंजीनियर बनने के लिए नि:शुल्क JEE की तैयारी और कोचिंग का समर्थन देने का आदेश दिया। इसके परिणामस्वरूप, अनिश को छू लो आसमान में एडमिशन मिला और वह अब अपने सपने की ओर बढ़ रहा है।

अब अनिश छू लो आसमान में निरंतर अध्यनरत है, और उसके माता-पिता खुश हैं कि उनका बेटा अपने सपनों की पूर्ति की ओर बढ़ रहा है। यह कहानी हमें यह सिखाती है कि अगर आपमें आत्मविश्वास है और आप अपने सपनों के पीछे पूरी तरह से जुट जाते हैं, तो कोई भी मुश्किल आपके रास्ते को रोक नहीं सकती।

Found this story useful? Share it with someone who would like it.