Skip to main content
Raipur, Chhattisgarh info@chhttisgarhabc.org +91 90984 98822
← Back to stories

अनाथ बच्चो को मिला आश्रय आवास

admin 26 Jan 2023 Nudge and Behavioral Economics

अनाथ बच्चो को मिला आश्रय आवास
Share

स्नेह सर्वोदय सेवा संस्थान

संस्था द्वारा बाल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है जिसमें कबीरधाम के चिल्फी घाटी के बैगा जनजाति के एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या कर दी गई। जिसके कारण वह जेल चला गया तथा उसके 5 बच्चे जो कि 3 वर्ष से 12 वर्ष के थे। बच्चे अपने दादा-दादी के पास रह रहे थे, परंतु वह लोग बच्चों का उचित तरीके से पालन-पोषण करने में सक्षम नहीं थे। जिसके चलते सभी बच्चे कुपोषण के शिकार हो गए थे एवं सबसे छोटा बच्चा अति कुपोषण की श्रेणी में आ गया था। जिसकी जानकारी मिलने पर संस्था द्वारा बच्चों को रेस्क्यू किया गया एवं समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति द्वारा उक्त बच्चों को उचित देखभाल हेतु संबंधित बाल देखरेख संस्थाओं के सुपुर्द किया गया। जो बच्चे हमारी संस्था में संरक्षण हेतु आए वह अति कुपोषण की श्रेणी में थे जिन्हें तत्काल चिकित्सक से जांच कराया गया एवं उनकी स्थिति को देखते हुए कबीरधाम के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सबसे छोटे बालक की स्थिति इतनी नाजुक थी कि उसको तत्काल मेकाहारा रेफर किए जाने का डॉक्टर द्वारा सुझाव दिया गया।



संस्था द्वारा उक्त बालक को बिना देरी करते हुए मेकाहारा में भर्ती कराया गया एवं संस्था के कर्मचारियों द्वारा 35 दिवस तक उस बालक की लगातार देखभाल की गई जिससे बालक की स्थिति में सुधार आने लगा। बालक को पुनः संस्था में लाया गया और सभी भाई-बहनों को  उनकी भावनात्मक स्थिति को देखते हुए एक साथ रखने हेतु समिति से आग्रह किया गया। जिस पर निर्णय लेते हुए समिति द्वारा सभी बच्चों को एसओएस बालग्राम रायपुर में संरक्षण प्रदान करवाया गया।