Skip to main content
Raipur, Chhattisgarh info@chhttisgarhabc.org +91 90984 98822
← Back to stories

प्रशिक्षण ने बदली 80 युवाओं की जिंदगी

admin 26 Jan 2023 Nudge and Behavioral Economics

प्रशिक्षण ने बदली 80 युवाओं की जिंदगी
Share

दंतेश्वरी रुरल डेवलपमेंट सोसायटी

सस्था द्वारा 2011-12 में आई ए पी योजना के तहत लगभग 150 युवाओं को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण दिया जा चूका है जिसमें कुल  80 युवा लगन से कार्य कर 15 से 20 हजार रूपये हर महीने आर्थिक उपार्जन प्राप्त कर रहे हैं, रोजगार मूलक कला से उनके जीवन में सुधार हुआ है, परिवार की आर्थिक स्तिथि में सुधार हुआ है, इसके अलावा महिला समूहों को मशरूम उत्पादन, बांसकला, मुर्गी पालन, अगरबत्ती निर्माण आदि कार्यों का प्रशिक्षण देकर महिला सशक्तिकरण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, संस्था मुख्य रूप से रोजगार मूलक प्रशिक्षण पर केन्द्रित कार्य करती है। यह संस्था वर्ष 2004 से सम्पूर्ण बस्तर संभाग में कार्य कर रही है। संस्था सम्पूर्ण ग्रामीण विकास, कृषि, स्वास्थ्य शिक्षा आदि पर कार्य करती हैI

·        कुछ व्यक्तियों एवं समूहों को आर्थिक लाभ होने के कारण उनकी जीवन में बेहद सुखमय परिवर्तन आया, रोजगार एवं आर्थिक सुदृढ़ता प्रत्येक व्यक्ति व परिवार के सामाजिक विकास के लिए आवश्यक है   महिलाओं को सशक्त बनाना है तो उन्हें विभिन्न आर्थिक उपार्जन के कार्य सिखने के लिए प्रेरित करना आवश्यक है।