- Home
- -
- Stories
23 Feb
अब वैद्य संघ नियमित टीका और कोरोना टीका के लिए चलाएगा अभियान
- admin
अब वैद्य संघ नियमित टीका और कोरोना टीका के लिए चलाएगा अभियान
अब वैद्य संघ नियमित टीका और कोरोना टीका के लिए चलाएगा अभियान कांकेर । नियमित टीकाकरण पर यूनिसेफ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बस्तर संभाग के वैद्य संघ ने नियमित टीका करण के साथ कोविड बूस्टर डोज के लिए गांव के लोगों को प्रेरित करने के लिए अभियान चलाने की सहमति दी है। उक्त सहमति प्रशिक्षित वैद्य संघ के अध्यक्ष वीर सिंह ने ज़िले के दूरस्थ अंचलों व बस्तर संभाग के अन्य जिलों बालोद, नारायणपुर, कोंडागांव ,बस्तर के सुदूर गांव से बैगा, गुनिया,सिरहा,वैद्य,गायता, आदिवासी समाज प्रमुख की उपस्थिति में चर्चा और सर्वसम्मति के बाद दी । उक्त जानकारी कांकेर डीएमसी रेहाना तबस्सुम ने दी ।
