- Home
- -
- Stories
23 Feb
युवा विकास हेतु बढ़ा नवीन कदम, "Voice for Change" प्रोग्राम हुआ लॉन्च
- admin
युवा विकास हेतु बढ़ा नवीन कदम, "Voice for Change" प्रोग्राम हुआ लॉन्च
युवा विकास हेतु बढ़ा नवीन कदम, "Voice for Change" प्रोग्राम हुआ लॉन्च
युवाओं की बात युवाओं के साथ हेतु स्वतंत्र मंच हुआ विकसित
अलायंस फॉर बिहेवीयर चेंज ने किया लांच, निरंतर होगा कार्यक्रम
रायपुर । अलायंस फॉर बिहेवीयर चेंज ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को एकजुट करने के उद्देश्य से "Voice for Change" नाम से एक प्लेटफॉर्म की लॉन्चिंग रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से की। इसके माध्यम से युवा अपनी बात, विचार,अनुभव, आइडिया आदि परस्पर शेयर कर सकते हैं।
उद्घाटन समारोह की शुरुआत चेतना गीत से हुई। युवाओं ने समाज के महत्वपूर्ण विषय जैसे लिंग समानता, बेटी बचाओ, दहेज, बेरोजगारी, मानसिक स्वास्थ्य जैसे ज्वलंत विषयों पर कविता, कहानियां, स्टैंडअप कामेडी, गाने जैसे आकर्षक प्रोग्राम के माध्यम से अनुभव साझा किया। युवाओं ने इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए समाज के गंभीर विषयों पर समूह चर्चा की और निरंतर इस कार्यक्रम को आयोजित करने की बात कही।
यूथ मोबिलाइजर तुपेंद्र साहू ने युवाओं को इस मंच से अवगत कराते हुए कहा कि यह मंच युवाओं को अपनी आवाज रखने, आत्मविश्वास बढ़ाने व समाज में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु एक अवसर प्रदान करेगी। युवा वर्ग भारत देश की महत्वपूर्ण संपदा है। साथ ही युवा वर्ग अनंत संभावनाओं व कला से अभिभूत ऐसा वर्ग है, जो किसी राष्ट्र की दिशा को निर्धारित करता है। श्री तुपेन्द्र ने वॉइस फॉर चेंज जैसे मंच की जरूरत व वर्तमान परिपेक्ष्य में इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। वहीं कार्यक्रम समन्वयक के रूप में राज्य युवा समन्वयक हीना साहू ने इस कार्यक्रम के अगुवाई की और युवा ऊर्जा से भरे इस मंच के प्रथम कार्यक्रम की शुरुआत की।
मौके पर कॉलेज युवा आकर अपने विचार व्यक्त किये।
