- Home
- -
- Stories
23 Feb
राजनांदगाव के जनकल्याण सामाजिक संस्थान प्रमुख योगेंद्र प्रताप सिंह हुए सम्मानित
- admin
- #SBCWORKS #SBCC #EVERYVOICEMATTERS
राजनांदगाव के जनकल्याण सामाजिक संस्थान प्रमुख योगेंद्र प्रताप सिंह हुए सम्मानित
अलायंस मेंबर "स्वयंसेविता गौरव सम्मान" से सम्मानित, प्रदेश का बढ़ा मान राजनांदगाव के जनकल्याण सामाजिक संस्थान प्रमुख योगेंद्र प्रताप सिंह हुए सम्मानित भोपाल, 30 सितम्बर 2022 | मध्यप्रदेश स्वयंसेवी संस्थाओं के राज्य स्तरीय नेटवर्क एनजीओ पाठशाला के द्वितीय स्थापना दिवस पर अलायंस मेंबर जनकल्याण सामाजिक संस्थान, (राजनांदगांव )छत्तीसगढ़ के प्रमुख योगेंद्र प्रताप सिंह को स्वयंसेविता गौरव सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भोपाल स्थित समर्थन संस्था के परिसर में आयोजित एक समारोह में योगेंद्र प्रताप सिंह को यह पुरस्कार विगत वर्षो में सामाजिक विकास के मुद्दों पर जमीनी गतिविधियों द्वारा रचनात्मक एवं सक्रिय कार्य करने के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री डॉक्टर जनक पलटा मगिलिगन (इंदौर) ने यह पुरस्कार प्रदान किया। एनजीओ पाठशाला की ओर से पद्मश्री डॉ जनक पलटा मगिलिगन को स्वयंसेविता रत्न तथा श्री निलेश देसाई , डॉक्टर योगेश कुमार एवं नरसिंहपुर के मेहरागांव की समरस पंचायत की सरपंच एवं पैड वीमैन सुश्री मायावती विश्वकर्मा को ग्रामोदय सम्मान प्रदान किया गया । कार्यक्रम में मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ गुजरात एवं दिल्ली राज्यों के करीब 100 से अधिक स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, विषय विशेषज्ञ एवं कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। विगत 24 वर्षों से समाज सेवा के कार्य से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह छत्तीसगढ़ राज्य शासन के योजना आयोग के टास्क फोर्स के समूह के सदस्य ,छत्तीसगढ़ वॉलंटरी एक्शन नेटवर्क के प्रदेश अध्यक्ष, जिला बाल संरक्षण समिति सदस्य, सामुदायिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य समिति सदस्य, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज एंटी रैगिंग समिति सदस्य, राजनांदगाँव स्वैच्छिक समाज, छत्तीसगढ़ आर टी ई फोरम, छत्तीसगढ़ वाश एलायंस अन्य शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के साथ जुड़े है। वर्तमान में ये यूनिसेफ के एस बी सी सी के प्रान्त स्तरीय मास्टर ट्रेनर हैं और अलायंस फॉर बिहेवियर चेंज के सक्रिय पार्टनर हैं।
