STORIES

21 Feb

बिहेवियर क्लब के लिए घासीदास यूनिवर्सिटी में हुआ ओरिएंटेशन

बिहेवियर क्लब के लिए घासीदास यूनिवर्सिटी में हुआ ओरिएंटेशन

बिहेवियर क्लब के लिए घासीदास यूनिवर्सिटी में हुआ ओरिएंटेशन


बिलासपुर, 20 अक्टूबर 2022। यूनिसेफ और घासीदास यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वाधान में यूनिवर्सिटी परिसर में बिहेवियर क्लब के गठन के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को इस क्लब की जानकारी देते हुए अलायन्स फॉर बिहेवियर चेंज के कंसल्टेंट यूथ कोऑर्डिनेटर तुपेंद्र साहू ने कहा कि यह क्लब न कि सिर्फ छात्रों में किसी व्यवहार को समझने के लिए दृष्टिकोण बदलेगा बल्कि वे समाज की मूलभूत सामाजिक समस्याओं को सुलझाने विचार मंथन करने में सक्षम होंगे। अलायन्स के यूथ रिसर्च एसोसिएट्स प्रकाश चंद्र ने सामाजिक समस्याओं को पहचानने की तकनीक को मनोरंजक तरीके से समझाया ।

कार्यक्रम को अलायन्स के जोनल हेड राजीव अवस्थी ने यूनिवर्सिटी और अलायन्स मेंबर्स के अभिसरण से बेहतर विकास की जानकारी दी। वही यूनिसेफ डीएमसी रीमा गांगुली ने युवाओं के रोल पर जानकारी दी।

इससे पूर्व कार्यक्रम को बिहेवियर क्लब गठन की टीम सदस्य और सामाजिक कार्य विभाग की एचओडी डॉ प्रतिभा मिश्रा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी।

मौके पर उपस्थित छात्र छात्राओं ने कई सवाल किए और उत्साहित हुए।

कार्यक्रम पश्चात आगामी सप्ताह में क्लब के आधिकारिक उद्घाटन पर चर्चा हुई।



Share