STORIES

13 Feb

सम्मान उत्सव : A Day with Real Hero

सम्मान उत्सव : A Day with Real Hero

सम्मान उत्सव : A Day with Real Hero

एनआईटी कॉलेज रायपुर ने कोरोना चैंपियन को किया सम्मानित

- सम्मान पानेवालों में डॉक्टर, समाजसेवी युवा, एनजीओ शामिल-


रायपुर, 5 नवंबर 2022 । एन आई टी कॉलेज रायपुर -  एनएसएस विंग के तत्वावधान में कोरोनाकाल में सेवा की पराकाष्ठा प्राप्त करनेवाले प्रखर समाजसेवियों को एक कार्यक्रम आयोजित करके सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अलायन्स मेंबर - कुछ फर्ज हमारा भी, गौरव पांडे कुम्हारी, रूप केशरी वाटिका संस्था,  Student Support and Welfare Ass. , डॉ उत्कर्ष द्विवेदी, नागेश यदु, कामिनी साहू जैसे दर्जनों संस्था और व्यक्तिगत समाजसेवियों को कोरोना के भीषण संक्रमण के दौरान साहसिक कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

इनके सम्मान में न कि सिर्फ मोमेंटो और पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया बल्कि उनके कार्य के अनुरूप गीत, डांस, कविता पाठ,नाट्य मंचन आदि का भी प्रदर्शन किया गया। उन्हे यह पुरस्कार मुख्य अतिथि संजय जोशी ने प्रदान किया ।

इसमें मुख्य रूप से कार्यक्रम मुख्य अतिथि संजय जोशी और अलायन्स फॉर बिहेवियर चेंज के स्टेट कन्वेनर मनीष कश्यप ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के समापन सत्र में एनआईटी के एनएसएस चीफ और सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्राध्यापक गोवर्धन भट्ट ने कहा कि एनएसएस आप सभी ऊर्जावान पथप्रदर्शक के साथ मिलकर देशहित के कार्य के साथ युवाओं के व्यक्तित्व विकास पर निरंतर कार्य करने हेतु तैयार है। आपका सहयोग अपेक्षित है।

कार्यक्रम में उक्त अतिथियों सहित सैकड़ों एनएसएस के स्वयंसेवक छात्र मौजूद थे।



Share