STORIES

13 Feb

विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताह भर चल रहे कार्यक्रम

विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताह भर चल रहे कार्यक्रम

विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताह भर चल रहे कार्यक्रम

- प्रदेश भर में अलायंस मेंबर्स ने एड्स जागरूकता को व्यवहार संचार से जोड़ा

- यातायात विभाग  ने अलायन्स मेंबर्स के साथ किया कार्य 

अंबिकापुर/राजनांदगांव/ रायपुर । विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताह जागरूकता के कार्यक्रम सप्ताह भर चलेंगे। अलायन्स के मेंबर्स ने एड्स जागरूकता को अभियान का रूप दिया है। 

सरगुजा संभाग से चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी अम्बिकापुर,शियती सोशल वेलफेयर सोसायटी अम्बिकापुर एवं छत्तीसगढ़ एलायंस फाॅर बिहैवियर चेन्ज के संयुक्त तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस 2022 के अवसर पर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय केशवपुर में मुख्य अतिथि श्री कामता प्रसाद दीवान उप पुलिस अधीक्षक यातायात विशिष्ट अतिथि श्री जयराम चारमाको जी  रक्षित निरीक्षक यातायात , विशिष्ट अतिथि श्री संतोष दास  जी काउन्सलर नवा बिहान एवं साहित्यकार तथा विशिष्ट अतिथि श्री अरुण अग्रवाल  जी के गरिमामयी उपस्थिति में संगोष्ठी आयोजित किया गया। मंगल पाण्डेय छत्तीसगढ़ एलायंस फाॅर बिहैवियर चेन्ज के सरगुजा सम्भाग प्रभारी सह निदेशक चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी ने अपने उद्बोधन में कहा कि एड्स एक जान लेवा संक्रामक रोग है।   एचआईवी का संक्रमण असुरक्षित यौन संबंध बनाने, एचआईवी संक्रमित व्यक्ति का रक्त चढ़ाने, एचआईवी संक्रमित सूई या तेज उपकरणों के प्रयोग से तथा एचआईवी संक्रमित गर्भवती महिला से उसके बच्चे को ।इन चार कारणों से ही एचआईवी फैलता है। इस संक्रमण को रोकना सबकी जिम्मेदारी है, जिसके लिए प्रत्येक वर्ग में सूक्ष्म योजना बनाकर कार्य करने की आवश्यकता है। एचआईवी/एड्स के संबंध में जागरूकता ही बचाव है।  एड्स पीड़ित व्यक्तियों के साथ समाज में भेदभाव उचित नहीं है। उनके साथ सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करना हम सबकी जिम्मेदारी है। मुख्य अतिथि उप पुलिस अधीक्षक (यातायात)कामता प्रसाद दीवान के द्वारा यातायात से संबंधित नियमों  के संबंध में विस्तृत प्रकाश डाला गया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि श्री जयराम चारमाको रक्षित निरीक्षक यातायात ने कई महत्वपूर्ण संदेश दिए।  सांस्कृतिक विरासत को बनाये रखने  हेतु बच्चों को प्रेरित करने के उद्देश्य से विशिष्ट अतिथि संतोष दास जी के द्वारा  स्वरचित कविता *करम के डार नोनी,सरना कर पूजा। सबले सुघ्घर ऐ दे,हमर सरगुजा।। * सुनाया गया ।

वही राजनांदगांव से जन जागरण कल्याण संस्थान के निदेशक योगेंद्र सिंह ने कई कार्यक्रमों की श्रृंखला बनाकर कार्यक्रम किया। 



Share