- Home
- -
- Stories
10 Feb
तीन दिवसीय CSBC कोर्स मॉड्यूल बनाने राष्ट्रीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
- admin
तीन दिवसीय CSBC कोर्स मॉड्यूल बनाने राष्ट्रीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
तीन दिवसीय CSBC कोर्स मॉड्यूल बनाने राष्ट्रीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ - महामहिम राज्यपाल महोदया सुश्री अनुसुइया उईके ने पत्र भेजकर दिया संदेश - यूनिवर्सिटी में चलेगा वैल्यू एडेड कोर्स : कुलपति बिलासपुर । यूनिसेफ और गुरु घासीदास विश्विद्यालय सेंट्रल यूनिवर्सिटी के तत्वावधान में तीन दिवसीय CSBC कोर्स मॉड्यूल बनाने के लिए राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल महोदया सुश्री अनुसुइया उईके ने पत्र भेजकर संदेश दिया कि इस कोर्स को बनाने में स्थानीय भाषाओं का उपयोग करें ताकि समुदाय को इसे अपनाने में आसानी हो सके। उन्होंने युवाओं को इस कोर्स के माध्यम से सक्षम बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इस पाठ्यक्रम के विकसित होने से हमारे युवाओं में किसी कार्य को सफल बनाने में उनकी समझ बढ़ेगी । इस उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ आलोक चक्रवाल ने कहा कि यह संचार समाज के लिए उपयोगी साबित होगा, जिसके लिए विश्विद्यालय को ऐसे कोर्स पर गंभीर होना होगा। उन्होंने इस संचार के Value Added Courses के रूप में प्रारंभ करने की घोषणा की। इस मौके पर छत्तीसगढ़ यूनिसेफ के एसबीसी स्पेशलिस्ट अभिषेक सिंह ने कार्यशाला की प्रस्तावना प्रस्तुत की। इस कार्यशाला को दिल्ली यूनिसेफ एसबीसी स्पेशलिस्ट संजय सिंह, युनिवर्सिटी रजिस्ट्रार डॉ मनोज श्रीवास्तव, डॉ वी एस राठौर ने भी संबोधित किया।
