- Home
- -
- Stories
10 Feb
तेंदुआ बनेगा सामाजिक प्रयोगशाला, छात्र करेंगे समस्या की पहचान
- admin
तेंदुआ बनेगा सामाजिक प्रयोगशाला, छात्र करेंगे समस्या की पहचान
तेंदुआ बनेगा सामाजिक प्रयोगशाला, छात्र करेंगे समस्या की पहचान अलायन्स के फेलोशिप करेंगे सोशल इमर्सन पर अध्ययन रायपुर । अलायन्स फॉर बिहेवियर चेंज के अलायन्स मेंबर द्वारा रायपुर जिले के धरसीवा तहसील के तेंदुआ ग्राम पंचायत में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में उस गांव में विकास के क्षेत्रों की स्थिति और समस्याओं की पहचान के लिए अध्ययन किया जाएगा। इस गांव को सामाजिक कार्य का प्रयोगशाला बनाया जायेगा। इस गांव में पोषण, स्वच्छता, किशोर स्वास्थ्य और शिक्षा, गर्भावस्था के दौरान देखभाल, स्तनपान आदि विषयों पर कार्य होगा। फेलोशिप छात्र यहां 5 दिन प्रवास करके रिसर्च का कार्य करेंगे। इसके बाद उनका लगातार माह भर प्रवास होता रहेगा। इस रिसर्च कार्य का नेतृत्व अलायन्स के रिसर्च एवं डेवलपमेंट के यूथ कोऑर्डिनेटर प्रकाश कुमार करेंगे। इस कार्य हेतु गांव के सरपंच छगनू राम साहू सहित कई प्रभावशाली लोगों से मिला गया। इस गांव में युवाओं से मिलकर भी इस प्रोग्राम की जानकारी दी गई। इस कार्य को सर्वहितम एजुकेशनल एवं सोशल वेलफेयर सोसायटी, वेल अद्वितीय फाउंडेशन, विस्तार फाउंडेशन, अग्रसेन कॉलेज का संयुक्त मेंटरशिप रहेगा।उक्त जानकारी अलायन्स के स्टेट नोडल प्रभारी मनीष सिंह ने दी। उन्होंने इस हेतु सरपंच छग्नू राम साहू से मिलकर व्यवस्थाओं और सहयोग देने पर चर्चा की। मौके पर अलायन्स के रिसर्च एवं डेवलपमेंट के यूथ कोऑर्डिनेटर प्रकाश कुमार सहित कई छात्र थें।
