- Home
- -
- Stories
10 Feb
Voice for Change Program से निखरा विद्यार्थियों का व्यक्तित्व
- admin
- #SBCWorks #V4C #EVERYVOICEMATTERS
Voice for Change Program से निखरा विद्यार्थियों का व्यक्तित्व
Voice for Change Program से निखरा विद्यार्थियों का व्यक्तित्व
रायपुर । अलायंस फॉर बेहिवियर चेंज क़े तत्वावधान में महंत लक्मी नारायण दास महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ मे आयोजित voice for change प्रोग्राम युवाओं को सामाजिक रूप से जोड़ने औऱ सामाजिक व्यवहार परिवर्तन में भागीदारी क़े लिए प्रेरित करने क़े उद्देश्य से आयोजित की गयी । हर युवा सामाजिक बदलाव की दिशा में अपनी बात रखे औऱ समाधान की दिशा में आगे आये इसलिए युवाओं को प्रेरणा देने हमारे मुख्य वक्ता क़े रूप में सुश्री ललिता मेहर ( DSP रायपुर ) जो अपने पद में रहकर सामाजिक व्यवहार परिवर्तन औऱ सामाजिक बदलाव क़े लिए लगातार कार्य कर रही एवं सुश्री मोनाली गुहा ( साइबर फॉरनसिक एक्सपर्ट ) लगातार साइबर खतरों से बचाव एवं सुरक्षा क़े प्रति लोगों को जागरूक कर रही। सामाजिक एकता, जागरूकता, प्राप्त अधिकारों एवं क़ानून की बातचीत में विद्यार्थियों द्वारा चर्चा ने इस कार्यक्रम को बेहद दिलचस्प रूप दिया, विद्यार्थियों की भागीदारी भी बढ़ - चढ़ कर देखने मिली, इस कार्यक्रम का मंच संचालन सुश्री धारणा अग्रवाल द्वारा किया गया।कार्यक्रम में कॉमर्स,मैनेजमेंट एवं कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट से सारे विद्यार्थीगण एवं महाविद्यालय क़े प्रोफेसर सोमा गोस्वामी, डॉ. श्वेता महाकालकर् , प्रेम चंद्राकर, सुनील अग्रवाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में अलायंस for बेहिवियर change से वालंटियर सोनू चौधरी एवं रायपुर DMC नीलिमा यादव द्वारा पुरे कार्यक्रम का संयोजन किया गया।
