- Home
- -
- Stories
10 Feb
टीकाकरण पर रोको अऊ टोको स्वयंसेवक ने किया जागरूक
- admin
- #SBCWorks #SBCC
टीकाकरण पर रोको अऊ टोको स्वयंसेवक ने किया जागरूक
फिल्म दिखाकर किया टीका लगाने की अपील लोगों में टीकाकरण के प्रति दिखा उत्साह सूरजपुर । ज़िले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत संचालित आंगनबाडी केन्द्र 'चन्द्रमेढा' में नियमित टीकाकरण का आयोजन हुआ । इसमें रोको अऊ टोको के स्वयंसेवकों ने इसमें शामिल होकर कई गतिविधि की, जिससे वे नियमित टीकाकरण,पोषण, स्वच्छता, संस्थागत प्रसव तथा एनीमिया के प्रति जागरूक हुए। इस दौरान स्वयंसेवकों ने संचार सामग्री के माध्यम से गांव के प्रत्येक पारा मोहल्ला में संदेश देते हुए लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें नियमित टीकाकरण कराने हेतु अनुरोध किया और इसके फायदे की गहन जानकारी दी। इस शिविर में उपस्थित गर्भवती महिलाएं और शिशुवती/धात्री माताओं को नियमित टीकाकरण,पोषण, स्वच्छता, संस्थागत प्रसव तथा एनीमिया जांच से संबंधित फिल्म दिखाकर जागरूक किया गया। इस मौके पर गर्भवती महिलाएं,शिशुवती मातायें,आशा कार्यकर्ता,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, स्वयंसेवक साथी एवम अन्य ग्रामीण महिलाएं शामिल रही। उक्त जानकारी सूरजपुर डीएमसी संतोष कुमार ने दी।
