- Home
- -
- Stories
26 Jan
नक्सलियों द्वारा मारे जाने वाले ग्रामीणों के बच्चो को शिक्षा एवं रोजगार से जोड़ा
- admin
- #NudgeSummit22 #SBCWorks
नक्सलियों द्वारा मारे जाने वाले ग्रामीणों के बच्चो को शिक्षा एवं रोजगार से जोड़ा
फिलाडेल्फिया रुरल डेवलपमेंट सोसायटी
जग्गू नाम का लड़का जिनके पिता को नक्सलियों ने मार डाला था। उसको संस्था द्वारा पढ़ने और अपने कैरियर को विकसित कर समाज में बेहतर जीवन जीने के लिए हर संभव सहायता की गयी है। आज जग्गू समाज में प्रतिष्ठित जीवन यापन कर दुसरों को भी प्रेरित कर रहा है। जग्गू का विवाह भी संस्था सदस्यों द्वारा किया गया। आज जग्गू का खुद का घर है एवं एक बेहतर पारिवारिक जीवन यापन कर रहा है।
· शांति नाम की एक 8 साल की बच्ची, जिसके पिता को नक्सलियों ने जान से मार दिया था, जिसका परिवार गरीबी में जी रहा था, संस्था द्वारा उसकी पढ़ाई एवं विवाह में सहायता की गयी। आज शांति अपने पति एवं बच्चों के साथ सकुशल जीवन यापन कर रही है।
हमारी सफलता की कहानी है की आज शिक्षा एवं रोजगार से जोड़ने से बदले की भावना के बजाय बच्चे एक बेहतर नागरिक की तरह जीवन निर्वाह कर रहे हैं।अंतिम बच्चे तक शिक्षा एवं कौशल की पहुच निशुल्क एवं आसन बनाना जरुरी है ताकि हर व्यक्ति अपराध एवं हिंसा का रास्ता चुनने से बच सके।
