STORIES

26 Jan

सशक्त महिला सशक्त परिवार

सशक्त महिला सशक्त परिवार

उज्ज्वल वेलफ़ेअर सोसायटी

चितालंका की रहने वाली चम्पा नाग दीदी को उनके पति के देहांत के बाद स्वयं के एवं अपने बच्चों के  लालन-पालन की समस्या थी, जिससे वो काफी परेशान थी, इस हालत में वह संस्था के सचिव से मिली और अपनी पूरी बात बतायीI संस्था के सचिव ने दीदी को सिलाई सिखाई और रोजगार मूलक कार्यों से जोड़ दियाI आज दीदी खुद आर्थिक रूप से सशक्त है एवं अन्य दीदियों को सिलाई के प्रशिक्षण से जोड़कर सिलाई के काम का अवसर देकर उनको भी काम से जोड़ रही आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हैं। आज दीदी की मासिक आमदनी लगभग 25 से 30 हजार तक आ जाती हैI आज उनके बच्चे अच्छे विद्यालय में अध्ययन कर रहे एवं बेहतर जीवन जी रहेI

 हमारी सफलता की कहानी है की  महिलाओं में रोजगार मूलक कार्य सीखने की ओर रुझान बढ़ा ताकि भविष्य में किसी समस्या में आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो सके।सामाजिक एवं आर्थिक रूप से हर वर्ग को रोजगार से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है, ताकि हर वर्ग सामाजिक योगदान में सहभागी हो।


Share