- Home
- -
- Stories
26 Jan
20 परिवारों को किया नशे से पूर्णतः मुक्त
- admin
- #NudgeSummit22 #SBCWorks
20 परिवारों को किया नशे से पूर्णतः मुक्त
प्रांतीय ग्रामीण विकास संस्था
जिला GPM के विकास खंड गौरेला के ग्राम धनौली के आश्रित ग्राम मड़ियाकाछार में शराब नशाखोरी की समस्या है, जिसमें नशा मुक्ति हेतु संस्था लगातार प्रयत्नशील है। संस्थान के निरंतर प्रयास से क्षेत्र के लोग नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और विधिक रूप से जागरूक हुए है| प्रांतीय ग्रामीण विकास संस्थान एक गैर सरकारी स्वैक्षिक संगठन है, जो अपने स्वैक्षीक कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीण विकास हेतु महिला सशक्तिकरण, बालश्रम उन्मूलन, विधिक साक्षरता, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सतत प्रयत्नशील है। जिसके अंतर्गत संस्था सदस्यों के प्रयासों से आज 20 परिवारों को शराब के नशे से पूर्णतः मुक्ति दिला कर उन्हें सामाजिक कार्यों से जोड़ा गया है, जिससे समाज एवं परिवार में उन व्यक्तियों का योगदान बढ़ा, उनके सामाजिक व्यवहारिक जीवन में बेहतर परिवर्तन आया।
· हमारी सफलता की कहानी है की संस्थान के निरंतर प्रयास से क्षेत्र के लोग नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और विधिक रूप से जागरूक हुए हैं। संस्था का उद्देश्य है सामुदायिक बैठक एवं शासन के सुविधाओं की जानकारी प्रदान करना।
