- Home
- -
- Stories
26 Jan
कोविड से माता पिता को खोने वाले अनाथ बच्चो को दिलायी मदद
- admin
- #NudgeSummit22 #SBCWorks
कोविड से माता पिता को खोने वाले अनाथ बच्चो को दिलायी मदद
आस्था समिति
ग्राम कोदवा बानी में माता की मृत्यु हार्ट-अटैक एवं पिता की मृत्यु कोविड-19 से हो गयी थी, माता-पिता की मृत्यु के बाद बालक प्रेमसागर बंजारे एवं उनके तीन भाई-बहन अनाथ हो गए थे। दिनांक 30 मई 2022 को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत COVID-19 के कारण अनाथ होने वाले समस्त संरक्षण एवं देख-रेख व उक्त बच्चों के कल्याण हेतु स्वास्थ्य बीमा शिक्षा के माध्यम से सशक्तिकरण तथा आत्मनिर्भरता हेतु माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा PMJAY Health card पासबुक, माननीय प्रधानमंत्री जी का पत्र व पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन प्रमाण पत्र देकर लाभान्वित किया गया। योजना का मुख्य उद्देश्य उक्त बच्चों के कल्याण हेतु स्वास्थ्य बीमा शिक्षा के माध्यम से सशक्तिकरण तथा आत्मनिर्भरता हेतु 23 वर्ष की आयु होने पर राशि ₹10,00,000 की वित्तीय सहायता का प्रावधान है। जिसे माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा लाभान्वित किया गया। पोर्टल में पंजीयन के दिशा-निर्देश के अनुसार उक्त बच्चों का डाकघर में जिला कलेक्टर व बच्चों के संयुक्त खाता खुलवाया, सभी पात्र हितग्राही को पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत लाभार्थी निर्णय बच्चों को दिया गया।
हमारी सफलता की कहानी है की सरकारी केयर योजनाओं में जोड़ने से चारों बच्चे की शिक्षा बिना किसी बाधा के चल रही है। बेहतर परिणाम हेतू ऐसी योजनाओं को संगठन और मंच के माध्यम से आमजनों के मध्य जयादा प्रसारित किया जा सकता हैं।
