- Home
- -
- Stories
26 Jan
सरकारी योजनाओ की जानकारी और पहुच को बना रही आसन , जनकल्याण सामाजिक सेवा संस्थान
- admin
- #NudgeSummit22 #SBCWorks
सरकारी योजनाओ की जानकारी और पहुच को बना रही आसन , जनकल्याण सामाजिक सेवा संस्थान
जन कल्याण सामाजिक संस्थान
· धारमिन साहू पति नरेंद्र साहू, ग्राम - मेढ़ा, तहसील - डोंगरगढ़ की रहने वाली हूं, मेरे पति की तबीयत बहुत खराब थी। डॉक्टर के द्वारा 04 लाख इलाज के लिऐ बोला गया मगर एक गरीब परिवार से होने के कारण मेरे पास इतना पैसा नही था। मैं बहुत परेशान हो गई, फिर डॉक्टर के द्वारा आयुष्मान कार्ड की जानकारी दी गयी, जिसमें मेरे पति का इलाज़ हो जायेगा, मगर मेरे पास आयुष्मान कार्ड नहीं था, साथ ही आयुष्मान कार्ड बनने के लिए राशन कार्ड होना जरुरी था, मेरे पास राशन कार्ड ना होने के कारण आयुष्मान कार्ड भी नहीं बन पाया, फिर लिंक वर्कर परियोजना, जन-कल्याण सामाजिक संस्थान के कार्यकर्ता के माध्यम से मेरा राशन कार्ड तुरंत बनवाया गया, राशन कार्ड बनाने के बाद आयुष्मान कार्ड भी बनवाया गया। आयुष्मान कार्ड के द्वारा मेरे पति के इलाज़ में 1 लाख की राशि माफ हो गयी, जिससे मेरे पति का इलाज करवाने में सहयोग मिल गया, आज मेरे पति पूरी तरह से स्वस्थ हैं। हम खुशहाल जीवन जी रहे हैं। जनकल्याण सामाजिक संस्थान के सभी कार्यकर्ताओं का मैं दिल से धन्यवाद अर्पित करती हूं। जिनके सहयोग से मेरे पति का इलाज संभव हो पाया, साथ ही मेरे जीवन में भी परिवर्तन आया। आज राशन कार्ड के द्वारा चावल भी निशुल्क ले रही हूं। जिससे मेरे परिवार का भी भरण-पोषण हो रहा है।
हमारी सफलता की कहानी है की आयुष्मान स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी से स्वास्थ्य सुविधाएं लेने में आमजनों को अन्य आर्थिक खर्चों से मुक्ति मिली। राशन कार्ड की महत्ता बढ़ी। सरकारी योजनाओं की जानकारी की पहुँच प्रत्येक अंतिम व्यक्ति तक बने ये सुनिश्चित करना जरुरी है। विभिन्न सरकारी कागज बनने की प्रक्रिया को और सरल करने एवं त्वरित बनने की दिशा में कार्य होना चाहिए।
