किशोरी शक्ति केंद्र
Document type: Human Interest Story-1
Date: सितंबर 2023
District : bijapur
Agency: Bijaduteer
Area of work (e.g. outcome in the results framework): किशोर सशक्तिकरण बीजादूतीर
Title: असाक्षर / शालात्यागी किशोरी बालिकाओ को अनोपचारिक शिक्षा से जोड़ना
Related links:
Name of the person(s) in the story: पूजा काका बीजादूतीर स्वयंसेवक
Issue (Background): जिले मे असाक्षर एवं शालत्यागी किशोरी बालिकाओ की संख्या बहुत अधिक है , जिसका परिणाम यह होता है कि बलिकाए असाक्षर रह जाती है एवं भविष्य निर्माण तथा रोजगार के क्षेत्र मे आगे नहीं बढ़ पाती है तथा बालिकाओ की कम उम्र मे ही शादी कर दी जाती है जिसका परिणाम जिले मे एनिमिक माता एवं कुपोषित बच्चे के रूप मे देखने को मिलता है साथ ही घरेलू हिंसा तथा बालिकाओ को किशोर सशक्तिकरण के विषय मे जागरूकता की कमी दिखाई दे रही है ।
Action/Response. पूजा द्वारा आकांक्षी ब्लॉक उसूर मे संवेदनशील क्षेत्रों मे असाक्षर एवं शालत्यागी किशोरी बालिकाओ का सर्वे किया गया तथा उन बालिकाओ को किशोरी सशक्तिकरण केंद्र के रूप मे आंगनबाड़ी केंद्र मे बुलाकर अक्षर ज्ञान तथा उनका नाम लिखना एवं किशोर सशक्तिकरण के अन्य विषय जैसे माहवारी स्वच्छता , बाल विवाह के दुष्परिणाम , लिंगभेद तथा बालिकाओ को कौशल विकास के माध्यम से भविष्य निर्माण हेतु सशक्त करने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है । यह कार्यक्रम माननीय कलेक्टर महोदय के निर्देशन मे तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन मे जिले मे सभी ब्लॉक मे 20 किशोरी सशक्तिकरण केंद्र का संचालन किया जा रहा है जिसमे लगभग 350 किशोरी बालिकाओ को लाभान्वित किया जा रहा है ।
Impact: बीजादूतीर के प्रयास से जिले के लगभग 350 किशोरी बलिकाए शिक्षा तथा सशक्तिकरण के क्षेत्र मे आगे बढ़ रही है
Pictures
(Required):

