Skip to main content
Raipur, Chhattisgarh info@chhttisgarhabc.org +91 90984 98822
← Back to stories

सेफ स्पेस सेंटर से जुड़ राजकुमारी ने स्वयं के मानसिक स्वास्थ्य में लाया बदलाव

Vinay Jha 20 Dec 2023 Mental Health & Wellbeing

सेफ स्पेस सेंटर से जुड़ राजकुमारी ने स्वयं के मानसिक स्वास्थ्य में लाया बदलाव
Share

नगर पंचायत दोरनापाल में रहने वाली 23 वर्षीय राज कुमारी , किसी करण वष राज कुमारी के पिता 2016 इस दुनिया में नहीं रहे, जिसके बाद उसकी माँ स्कूल सफाई का काम करती है| 12 वी की पढाई करने के बाद घर की पूरी जिम्मेदारी राज कुमारी के ऊपर आ गई| घर चलाने के लिए राजकुमारी ने काम करना शुरू किया, कभी खेतों में, कभी जंगलों में, कभी किसी के घर में, घर की जिम्मेदारी को देख वह मानसिक रूप से परेशान होने लगी, उसे अपनी पढ़ाई बंद करना पड़, गया जिसके कारण अपना भविष्य अंधकार में डूबते हुए देख रही थी|

 2021 से एक शासकीय स्कूल में खाना बनाने का काम करने शुरू की, जिस महीने में 2000 की कमाई हो जाती पर केवल 2000 से उसका घर सही से नहीं चल पाता और अधिक काम करने के कारण उसे शारीरिक और मानसिक दोनों समस्याओं का अब सामना करना पड़ रहा था| 

राजकुमारी को एक दिन सुरक्षित स्थान केंद्र की जानकारी मिली इसके बाद उसने वहां जाना शुरू किया, लगातार गतिविधियों में शामिल होने के बाद राजकुमारी की मानसिक स्वास्थ्य में बदलाव देखने को मिला है|

राजकुमारी को एक दिन सुरक्षित स्थान केंद्र की जानकारी मिली इसके बाद उसने वहां जाना शुरू किया, लगातार गतिविधियों में शामिल होने के बाद राजकुमारी की मानसिक स्वास्थ्य में बदलाव देखने को मिला है|

स्वयं के अनुभव को बताते हुए राजकुमारी कहती है - मैं इस केंद्र में आकर बहुत खुश रहती हूं यह मुझे बहुत सारे दोस्त मिले जो मेरे परेशानियों को समझते हैं मेरा साथ देते हैं मेरी हिम्मत बनकर मुझे आगे बने और मेहनत करते रहने का हौसला देते है |

A Story by: Tejram Sarthi - DC, Sukma Chhattisgarh