06 · Overview
One event page, everything in one place.
<div>अलायन्स फॉर बिहेवियर चेंज के तत्वाधान में होगा कार्यशाला का आयोजन&nbsp;</div><div><br></div><div>रायपुर, 9 अगस्त 2023। गुरुवार को अलायन्स फॉर बिहेवियर चेंज के तत्वाधान में राजधानी के दानी स्कूल में एडोलसेंट हेल्थ रिलेटेड बिहेवियर विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें छात्राओं को एडोलसेंट हेल्थ और उससे रिलेटेड बिहेवियर के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके आलावा छात्राओं को पोषण, मानसिक संतुलन और ज्ञान कौशल के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाएगी, जिससे छात्राओं के मानसिक विकास में वृद्धि होगी। वहीं इस कार्यशाला में अलायन्स के स्टेट नोडल इन चार्ज मनीष सिंह अलायन्स के सात चरणों के बारे में छात्राओं को जानकारी देंगे जिससे उनके व्यवहार में निखार आएगी। इसके आलावा छात्राओं को सोशल एंड बिहेवियर चेंज कम्युनिकेशन विषय से प्रशिक्षित किया जाएगा&nbsp; इस कार्यक्रम में अलायन्स के स्टेट प्रोग्राम कोर्डिनेटर दीपिका सिंह, स्टेट प्रोग्राम मैनेजर निखिल सिंह और ट्रेनी प्रोग्राम कोर्डिनेटर विवेक वर्मा मौजूद रहेंगे।</div>
01
Who it is for
Volunteers, field teams, partner organisations, educators and anyone following the alliance's work on behaviour change.
02
What to expect
A focused session with field-grounded discussion, practical takeaways and documentation that can travel back into community work.
03
What comes after
Follow-up resources, recap reporting and future event pathways that connect this gathering to the wider alliance calendar.